Hema Malini
कभी मां, कभी मौसी तो कभी नानी। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शूटिंग के बाद बाहर कहीं भी नहीं मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। अब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला। जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता।