शर्मिन सहगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शर्मिन कहती हैं, "नेटफ्लिक्स पर हमारी सीरीज 'हीरामंडी' को दुनिया भर से प्यार मिल रहा है। एक प्लेटफॉर्म के रूप में ओटीटी ने किसी भी संख्या में लोगों तक पहुंचना मुमकिन बना दिया है। ईमानदारी से कहूं तो दुनिया भर के लोगों से सराहना मिलना बेहद खुश करने वाला है। जब माता-पिता कहते हैं, अच्छा काम किया, तो वाकई अच्छा लगता है। लेकिन जब अमेरिका, यूरोप और जर्मनी के लोग भी आपके काम की सराहना करते हैं, तो और भी अच्छा लगता है।"