मुनव्वर फारुकी के कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक, साइबराबाद पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम से एक दिन पहले शुक्रवार को वेन्यू का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। वहीं, शो शुरू होने से पहले जिन लोगों के पास टिकट हैं केवल उन्हें ही एंट्री दी जा गई। साथ ही लोगों से कहा गया कि वे अपने फोन और पर्स आयोजन स्थल के अंदर न लाएं। इसके अलावा, मुनव्वर फारूकी के प्रोग्राम के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है। कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में अंदर भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुनव्वर फारूकी का शो आज यानी शनिवार शाम 6.30 बजे शुरू होगा।