फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान मौत की CBI जांच की याचिका को किया खारिज, कहा- 'पुलिस से संपर्क करें'

Thu, 26 Nov 2020 04:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दिशा बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्वा मैनेजर थीं। उनका अभिनेता की मौत से ठीक एक हफ्ते पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से कुछ लोग दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : facebook/disha.salian.26
इसी सिलसिले में बीते दिनों दिल्ली के वकील पुनीत ढांडा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच करवाने की अपील की थी। इस याचिका को अब कोर्ट ने खारिज कर दिया है और कहा है कि अगर किसी के पास दिशा की मौत को लेकर कोई सबूत है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत ढांडा की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने सुनवाई की थी। साथ ही कहा कि इस तरह की याचिका पर सुनवाई नहीं होती है। अदालत ने पुनीत ढांडा से कहा, 'कौन हैं आप ? अगर दिशा सालियान की मौत के मामले में कुछ गलत हुआ है तो उनका परिवार कानून के हिसाब से उचित कदम उठा सकता है।'  

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
अदालत ने याचिका खारिज करते हुए अपने फैसले में आगे कहा कि मुंबई पुलिस ने पांच अगस्त को एक प्रेस नोट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि दिशा सालियान की मौत के बारे में जिस किसी के पास कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को संपर्क करे। जबकि याचिका में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि इसको दायर करने से पहले पुलिस से संपर्क किया गया था। याचिकाकर्ता ने सीधे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 28 साल की दिशा सालियान का निधन आठ जून को हुआ था। उनकी मुंबई के मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। इस संबंध में नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। दिशा सालियान के ठीक एक हफ्ते बाद यानी 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। तब से कई लोगों इन दोनों की मौत को एक-दूसरे से जोड़कर देखते हैं। 

पढ़ें: इस वजह से किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आतीं रेखा, कपिल शर्मा के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें