फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हॉन्टेड 3डी’ की धीमी हुई रफ्तार, छठे दिन किया कितना कलेक्शन? क्या साथ रिलीज फिल्मों को टक्कर दे सकी

Wed, 17 Jun 2026 09:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted 3D Echoes of The Past Day 6 Collection: फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ को रिलीज हुए सिर्फ 6 दिन हुए हैं। नामी स्टार कास्ट के बाजवूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, बुधवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विक्रम भट्ट को हॉरर फिल्मों का मास्टर माना जाता है। उनकी ही निर्देशित फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ इन दिनों थिएटर में दर्शकों को डरा रही है। इसके अलावा सिनेमाघरों में अभिनेत्री कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और निर्देशक इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी बड़ी फिल्में भी मौजूद हैं। इन फिल्मों के बीच ‘हॉन्टेेड 3डी’ धीरे-धीरे ही सही अच्छी कमाई कर रही है। जानिए, इस फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन क्या रहा? 

 

विज्ञापन

2 of 4
विक्रम भट्ट निर्देशित 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

‘हॉन्टेड 3डी’ ने छठे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने 6वें दिन 93 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन भी 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 14.28 करोड़ रुपये हो चुका है। वीक डेज पर भी इस फिल्म काे देखने के लिए दर्शक आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉरर-वीएफएक्स के साथ लव स्टोरी ने किया कमाल
इस फिल्म में वीएफएक्स और एआई का खूब इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए सीन्स को भयावह बनाया गया है। साथ ही इसमें एक लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। इसकी कहानी में एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है। लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं। मामला भूत-प्रेत और उसके अतीत से जाकर जुड़ जाता है। 
इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का एक सीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बुधवार को बाकी फिल्मों को क्या दे सकी ‘हॉन्टेड 3डी’ टक्कर
‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ के साथ ही ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुईं। सैकनिल्क के मुताबिक ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के 47 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.34  लाख रुपये की कमाई की है। 
इस तरह देखा जाए तो कमाई के मामले में बुधवार को ‘हॉन्टेड 3डी’ पिछड़ गई, इम्तियाज निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बाजी मार ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें