फिल्म हेट स्टोरी सीरीज की चौथी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के गाने जारी किए जा रहे हैं। फिल्म का एक नया रोमांटिक सॉन्ग तुम मेरे हो लॉन्च किया गया है, जिसमें विवान भटेना और इहाना का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
hate story 4
गाने में दोनों के बीच की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लग चुका है कि ये फिल्म लव सेक्स और धोखा पर आधारित होगी।
गाना इतना सिजलिंग है कि आप इसको सुने बिना नहीं रह पाएंगे। इस गाने को दो उभरते हुए सितारों विवान और इहाना पर फिल्माया गया है जिन्होंने इस गाने को रोमांटिक बनाने के साथ-साथ काफी हॉट एंड सेक्सी एक्सप्रेशन भी दिए है।
विज्ञापन
3 of 4
Hate Story 4
गाने को जुबीन नौटियल और अमृता सिंह ने गाया है। गाना को बेहतरीन जगहों पर अलग-अलग लोकेशन में शूट किया गया है। इस इस गाने में इहाना और विवान का जबरदस्त रोमांस पानी में आग लगा देगा।
फिल्म 9 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के पिछले भाग में जरीन खान और सनी लियोनी जैसी अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर आपको काफी समय के बाद फिर से नजर आने वाले है और उनका इस फिल्म बेहद अहम किरदार है। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी समीर अरोड़ा ने लिखी है और इसका निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे है।