फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड एक्ट्रेस ने कहा, 'करियर के लिए न्यूड हो जाऊं, तो भी मेरे पति को फर्क नहीं पड़ेगा'

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen Chawla - फोटो : Instagram
फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में बोल्ड सीन्स करके मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने उस वक्त फैन्स और दर्शकों को चौंका दिया जब उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया। हालांकि, उन्हें यह सोचकर हैरानी होती है कि उनकी शादी की खबर सुनकर शॉक क्यों लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बदली नहीं है बल्कि बेहतर हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
surveen
सुरवीन चावला ने कहा, 'जब मुझे वैसा शख्स मिल गया जिसके साथ मैं कंफर्टेबल महसूस करती हूं और जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं तो फिर मैं शादी करने में देर क्यों करूं?' एक्ट्रेस ने कहा कि वह जमाना अब बीत चुका है जब एक्ट्रेस अपना करियर सेट होने के बाद ही शादी करती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Surveen chawla
सुरवीन चावला ने बताया कि उनके पति उनके प्रोफेश्नल कमिटमेंट्स को बखूबी समझते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। उन्होंने कहा,'मैं स्क्रिप्ट की डिमांड पर अगर अपने को-एक्टर को किस करूं या न्यूड हो जाऊं, तो भी मेरे पति को फर्क नहीं पड़ेगा।'

4 of 5
Surveen Chawla
सुरवीन चावला ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर से इटली में शादी की थी। हाल ही में वह एकता कपूर के वेब चैनल अल्ट बालाजी के सीरियल 'हक से' में नजर आई थीं। जल्द वह शुजॉय घोष की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगी। इसका नाम होगा 'तीन पहेलियां' और यह स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surveen chawla
इससे पहले एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कठुआ गैंगरेप मामले पर भी बड़ा बयान दिया। सुरवीन ने कहा कि मैं इस घटना से हैरान हूं। मैं रेप के दर्द को समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने ऑल्ट बालाजी निर्मित वेब शो हक में एक ऐसी ही लड़की की भूमिका निभाई है, जिसके साथ भी दुष्कर्म होता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें