फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर को सिर पर बैठाया, पर बोनी कपूर से बना ली दूरी, आखिर क्यों सलमान कर रहे हैं ऐसा?

Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Boney Kapoor
सलमान खान और अनिल कपूर के रिश्ते कितने गहरे हैं यह तब ही साबित हो गया था जब उन्होंने 'रेस-3' उन्हें ऑफर की। ऐसा तब हुआ जब बतौर को-प्रोड्यूसर उन्होंने खुद यह फैसला किया था कि रेस फ्रैंचाइज की पिछली दो फिल्मों में काम कर चुके किसी भी एक्टर को 'रेस-3' में जगह नहीं मिलेगी। फिर भी सलमान के कहने पर ही अनिल को फिल्म में कास्ट किया गया। मगर दूसरी तरफ सलमान खान ने अनिल कपूर के बड़े भाई और मशहूर फिल्म प्रोड्यूजर बोनी कपूर से दूरी बना ली है।


 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान - फोटो : SELF
बोनी कपूर सलमान खान के साथ अपनी दो फिल्मों का सीक्वेल 'वॉन्टेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' बनाना चाहते थे। मगर सलमान ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए तारीखें ही नहीं दीं। अब एक्टर ने साफ कर दिया कि वह ये फिल्में करेंगे ही नहीं। अपने हालिया इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'जिस तरह मैं करियर की शुरुआत में एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करता था, वैसा ही कुछ फिर करने जा रहा हूं। अली अब्बाज जफर की फिल्म 'भारत', अरबाज खान की 'दबंग-3' और सोहेल खान की 'शेरखान' की शूटिंग शुरू करूंगा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan
जब सलमान खान से पूछा गया कि वह बोनी कपूर की फिल्मों की शूटिंग कब शुरू करेंगे तो उन्होंने कहा, 'फिल्म 'वॉन्टेड' और 'नो एंट्री' का कोई सीक्वेल नहीं बनने वाला। मैं कोई फिल्म तभी साइन करता हूं जब उसकी कहानी मुझे फौरन पसंद आ जाती है।'

 

4 of 5
boney kapoor
वहीं, जब बोनी कपूर से पूछा गया कि सलमान खान उनकी फिल्म क्यों नहीं करना चाहते, तो उन्होंने कहा, 'सलमान का बयान आप सुन चुके हैं। इसलिए आपको उनकी बातों पर यकीन करना चाहिए। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने स्क्रिप्ट का बहाना बनाकर बोनी कपूर से कन्नी काट ली है। असल में वह अर्जुन कपूर को सबक सिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों अर्जुन कपूर और सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबर आई थी। कहा जाता है कि अरबाज खान और मलाइका का तलाक भी अर्जुन कपूर की वजह से ही हुआ था इसलिए सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें