फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया का पति बनने को 'राजी' था ये एक्टर, अंतिम वक्त पर जानिए कैसे बदल गया फैसला?

Tue, 19 Jun 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हर्षद अरोड़ा को बॉलीवुड में एक बड़ा चांस मिलने वाला था लेकिन किसी कारण के चलते उनसे ये ऑफर छिन गया। दरअसल हर्षद अरोड़ा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजी’ का हिस्सा बनते-बनते रह गए। वर्तमान में स्टार भारत के शो ‘मायावी मलिंग’ में राजकुमार अंगद की भूमिका निभा रहे हर्षद का राजी में शामिल होना एक समय तय माना जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 4
raazi
आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिए थे। सूत्रों ने बताया कि टीवी में बेहतरीन काम की वजह से हर्षद का ऑडिशन के लिए चयन किया गया था। हर्षद खुद भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित थे लेकिन अपना बेस्ट देने के बावजूद वह इस रोल को हासिल नहीं कर सके। बाद में इस भूमिका के लिए विक्की कौशल को चुन लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
हालांकि हर्षद खुश हैं कि उनका टीवी शो ‘मायावी मलिंग’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हर्षद का कहना है-‘हां, मुझे राजी में भूमिका निभाने का मौका मिला था। मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन रोल नहीं मिल सका। मैं वर्तमान में केवल मायावी मलिंग पर ही ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। प्रशंसक शो में मुझे प्रिंस अंगद के रूप में पसंद कर रहे हैं।’ 
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि काल्पनिक शो ‘मायावी मलिंग’ का 01 मई, 2018 से प्रसारण हो रहा है। सोमवार से शनिवार तक शाम सात बजे प्रसारित होने वाले इस शो में हर्षद के अलावा शक्ति आनंद, ग्रेसी गोस्वामी, अपर्णा कुमार, वाणी सूद और नेहा सोलंकी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें