'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। चेहरे पर मासूमियत और हाथ उठाकर अपनी बात को लोगों के सामने रखने वाली छोटी सी बच्ची हर्षाली मल्होत्रा आज अपना 10वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आज आपको हर्षाली से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
bajrangi
कहा जाता है कि 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग से पहले जब हर्षाली की सलमान खान से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने दबंग खान से एक सवाल पूछा था। हर्षाली ने सलमान खान से पूछा था कि 'क्या आप मुझे सुपरस्टार बना देंगे।' उस वक्त सलमान को लगा था कि हर्षाली के पेरेंट्स ने उसे यह सिखाया है लेकिन सलमान को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि यह शब्द खुद हर्षाली के ही थे।
विज्ञापन
3 of 8
Harshaali Malhotra
'बजरंगी भाईजान' के सेट पर हर्षाली खाली वक्त में सलमान खान और कबीर खान के फोन में बार्बी वाले गेम्स खेला करती थी। वहीं सलमान खान के साथ टेबिल टेनिस भी खेलती थी।
4 of 8
Harshaali Malhotra
बच्चों का दिल कोमल होता है। कहा जाता है कि 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग के दौरान हर्षाली अक्सर रो जाती थी। ऐसा तब होता था जब वो सलमान खान को फाइटिंग सीन या फिर इमोशनल सीन करते हुए देखती थी।
विज्ञापन
5 of 8
Harshaali Malhotra
एक इंटरव्यू के दौरान हर्षाली की मां कहती हैं कि उनकी बेटी पहले सलमान खान से बात करने में काफी शरमाती थी। कुछ वक्त बाद वह सलमान के साथ घुलमिल गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
Harshaali Malhotra
'बजंरगी भाईजान' फिल्म से पहले हर्षाली कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। हर्षाली पहली बार 'कुबूल है' सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में हर्षाली ने लीड एक्ट्रेस के बचपन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
7 of 8
Harshaali Malhotra
कहा जाता है कि 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान high-pitched आवाज की वजह से हर्षाली डर जाती थीं। ऐसे में कबीर और सलमान इस बात का ध्यान रखते थे कि उस दौरान हर्षाली किसी से बात करने में बिजी रहे।