फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 21 Mar 2021 05:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंध गए। हरमन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उनके दोस्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर संगीत समारोह का एक खास वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया वहीं अब उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी - फोटो : Instagram
दूल्हा बने अभिनेता हरमन बावेजी की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने गुलाबी रंग की शेरवानी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद साफा पहन रखा है जो उनकी पगड़ी और शेरवानी से खूब मैच कर रहा है। हरमन दूल्हे के लिबाज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं राज कुंद्रा लगातार इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी - फोटो : Instagram
हरमन बावेजा की बारात का वीडियो साझा करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा,'हरमन की शादी'। इसमें अभिनेता के परिवार के अलावा राज कुंद्रा, आमिर अली, आशीष चौधरी और उनकी पत्नी समिता बंगार्गी नजर आ रही हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी इस शादी में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने हरमन और साशा को बधाई देते हुए लिखा, 'हरमन और साशा, बहुत बहुत बधाई, वहां ना होना मिस कर रही हूं'।


 

4 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इससे पहले भी राज कुंद्रा ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। वहीं हरमन बावेजा की बहन रवीना ने प्री-वेडिंग तैयारियों और उत्सवों की झलक की तस्वीरें साझा की थीं। बात करें हरमन की पत्नी साशा की तो वो एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं। दुल्हन के जोड़े में साशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमन बावेजा
हरमन बावेजा ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को तो खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन हरमन के लुक्स की काफी तारीफ की गई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में नजर आईं थीं। इसके बाद हरमन प्रियंका के साथ 'व्हाट्स योर राशि' में साथ नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें