फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुप्रीम कोर्ट में हुई 'पद्मावत' पर बहस तो हरीश साल्वे ने दिया ऐसा उदाहरण कि...

Fri, 19 Jan 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PADMAVATI
विवादों में चल रही फिल्म पद्मावत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया हैं कि फिल्म सभी राज्यों में रिलीज होगी। बैन को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की बेंच ने असंवैधानिक करार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
padmavati
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए थे। फिल्म बैन को लेकर उन्होंने तर्क दिया कि कानून व्यस्था को लेकर फिल्म की रिलीज रोकना ये कोई आधार नही हो सकता क्योंकि सेंसर बोर्ड ने देशभर में फिल्म के प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
वहीं दूसरी ओर एएसजी तुषार मेहता ने राज्यों के बैन को जायज ठहराया और पद्मावत बैन के पक्ष में दलील दीं और कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। बहस के दौरान हरीश साल्वे ने कहा एक दिन मैं चाहूंगा कि मैं इस बात पर दलील दूं कि कलाकारों को इतिहास से छेड़छाड़ का अधिकार भी होना चाहिए।

4 of 5
पद्मावत फिल्म
इस पर तुषार मेहता ने कहा, ऐसा संभव नहीं हो सकता। आप महात्मा गांधी को विस्की पीते नहीं दिखा सकते।' इस पर साल्वे ने कहा, 'लेकिन यह इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होगी।' इस पर कोर्ट में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावत - फोटो : Self
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की 'पद्मावत' अब पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें