जीनत अमान- देव आनंद
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
दरअसल, जैसा कि सभी जानते है, जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है, जिसके बाद से वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें, वीडियो और अपनी फिल्मों को लेकर पोस्ट साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में उनके को-स्टार रहे देव आनंद को लेकर एक नोट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में उन्हें किस तरह से कास्ट किया गया था। क्योंकि उस दौरान उनका परिवार भारत छोड़ने वाला था। एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा करते हुए अपनी और देव आनंद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाई है।