फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नताशा के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, बच्चे पर कुछ ऐसे प्यार लुटाते दिखे पिता हार्दिक पांड्या

Sat, 01 Aug 2020 12:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में माता-पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक तस्वीर शेयर कर इस बात की खुशखबरी अपने फैंस को दी। अब हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या , नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
यह तस्वीर बेहद खूबसूरत हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए हार्दिक ने लिखा- 'भगवान से मिला आशीर्वाद।' हार्दिक और उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। उसके कुछ वक्त पहले दोनों ने लॉकडाउन में ही पेरेंट्स बनने की बात भी फैंस को बताई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या , नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले दोनों ने अपने- अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थीं। हार्दिक के घर में नताशा के लिए बेबी शावर होस्ट किया गया था, इस दौरान नताशा ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया गया।

4 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इस साल जनवरी में हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल व अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाती नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ही हार्दिक ने नताशा की प्रेग्नेंसी की जानकारी भी फैंस को दी थी। हार्दिक पांड्या अपनी बैक इंजुरी की वजह से काफी वक्त तक टीम इंडिया से बाहर थे। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वापसी की थी। वहीं नताशा पिछले लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें