फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya Birthday: हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर नताशा स्टेनकोविक ने लिखा खास संदेश, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

Sun, 11 Oct 2020 02:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
हार्दिक पांड्या 11 अक्तूबर को 27 साल के हो चुके हैं। दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इन सबमें उनके लिए सबसे खास संदेश नताशा स्टेनकोविक ने लिखा। हार्दिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नताशा ने कई पुरानी यादें साझा कीं।
विज्ञापन

2 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram/natasastankovic__
हार्दिक के लिए नताशा ने अपने संदेश में लिखा- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे सबसे खास दोस्त, मेरा प्यार। तुम हमारी जिंदगी में खुशी और उत्साह लेकर आए। मैं हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जो हमने साथ में बिताए। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। तुम जल्दी वापस आओगे और अगस्त्य के साथ वक्त बिताओगे।‘
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
नताशा ने आगे लिखा कि ‘वो तुम्हें बहुत याद कर रहा है। तुम सबसे अच्छे हो। हम तुमसे प्यार करते हैं। यूं ही चमकते रहो और हमारे लिए प्रेरणा बने रहो। तुम इस दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो।' बता दें कि हार्दिक इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। इस वजह से नताशा उन्हें मिस कर रही हैं।

4 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
नताशा ने थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है जब हार्दिक ने नताशा को प्रपोज किया था। एक अन्य तस्वीर नताशा की प्रेग्नेंसी के दौरान की है। हार्दिक उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नताशा आइसक्रीम खा रही हैं। वहीं हार्दिक उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
नताशा ने दो तस्वीरें हार्दिक और बेटे के साथ की साझा की हैं। एक वीडियो में हार्दिक बेटे के साथ खेल रहे हैं। गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें