फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक पांड्या ने सभी को कर दिया था हैरान, तस्वीरों में देखें नताशा संग लव स्टोरी

Mon, 14 Dec 2020 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram/hardikpandya93
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट की पसंदीदा जोड़ियों में से है। दोनों ही सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन दिनों नताशा और हार्दिक पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे अगस्त्य के साथ बिताते हैं। तो चलिए बताते हैं ग्लैमर जगत की इस हॉटेस्ट जोड़ी की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई।
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या - फोटो : फाइल
नताशा से पहले हार्दिक पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है। दोनों के रिश्ते पर तब मुहर लगी जब मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में हार्दिक और नताशा साथ पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 7
नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram/hardikpandya93
इससे पहले हार्दिक और नताशा को साथ में दुबई में देखा गया था, जहां दोनों छुट्टी मनाने पहुंचे थे। हालांकि उस वक्त तक हार्दिक और नताशा ने अपने सोशल मीडिया पेज से एक दूसरे की कोई तस्वीर साझा नहीं की।

4 of 7
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/hardikpandya93, natasastankovic__
जनवरी 2020 में हार्दिक और नताशा ने अचानक सगाई का एलान कर सबको हैरान कर दिया। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। हार्दिक ने नताशा के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, 'मैं तेरा तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान, 01.01.2020 #engaged'।

विज्ञापन

5 of 7
भाई, भाभी और नताशा के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram/hardikpandya93
नताशा ने होली का त्योहार हार्दिक के परिवार के साथ ही सेलिब्रेट किया। नताशा ने हार्दिक के परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हम सभी को होली की शुभकामनाएं'।  


 
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/hardikpandya93
मई महीने में हार्दिक ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि नताशा गर्भवती हैं।  इसके साथ उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में हार्दिक और नताशा बैठे हुए हैं और पूजा की कोई रस्म निभाते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में नताशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
हार्दिक और नताशा 30 जुलाई को माता-पिता बन गए। नताशा ने तस्वीर अस्पताल वार्ड से साझा की थी। नताशा ने जहां हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिया हुआ है वहीं बेटे को गोद में लेकर हार्दिक पीछे खड़े हैं। उनके बेड के पास ही मेडिसिल ट्रॉली भी है। तस्वीर के साथ नताशा ने लिखा- 'मेरा परिवार।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें