फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर नताशा के साथ हार्दिक पांड्या ने जलाई मोमबत्ती, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

Mon, 06 Apr 2020 09:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hardik Pandya, Natasa Stankovic - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक देशभर में लोगों ने दीये जलाए। कोरोना वायरस से महामारी के खिलाफ देशवासियों ने एकता का संदेश दिया। पीएम मोदी की अपील पर बॉलीवुड सितारे भी आगे आए और दीया-मोमबत्ती जलाते दिखे।  
विज्ञापन

2 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी मंगेतर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ मोमबत्ती जलाते नजर आए। हार्दिक ने एक बुमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों मोमबत्ती जला रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, 'यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि पूरा भारत इस समय एक साथ आ गया। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देने और उनकी सहायता करने के लिए हैं। बहुत अच्छी पहल, जिसका हम सब हिस्सा बनें। हम एक साथ बहुत मजबूत हैं और इस कठिन समय में लड़ने के लिए कठिबद्ध हैं।'

4 of 5
Natasa Stankovic - फोटो : social media
हार्दिक के अलावा नताशा ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। वो अकेली मोमबत्ती जलाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा नताशा ने हार्दिक का पोस्ट भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram
इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने सगाई कर अपने सभी फैंस को खुशखबरी दी थी। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की दुबई वाली तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, नौ लोगों पर भी निगरानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें