फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने पाक एक्ट्रेस को सिखाया सबक, अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ाया मजाक

Wed, 09 Oct 2019 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harbhajan Singh,Veena Malik - फोटो : Social Media
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक हमेशा अपने बयान और कारनामों से लोगों को दंग करती रहती हैं। लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेटर ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई है। टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने (UNGA) में इमरान खान के भाषण पर किए गए वीना मलिक की टिप्पणी को लेकर मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
Veena Malik - फोटो : Social Media
इमरान खान के सपोर्ट में वीना मलिक ने लिखा था- 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी स्पीच में शांति की बात की है। उन्होंने उस खौफनाक मंजर की बात की है जो कर्फ्यू हटने के बाद निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा। उन्होंने साफ तौर पर ये बातें कहीं ना कि धमकी दी क्या आपको अंग्रेजी समझ में नहीं आती?'
 
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वीना ने अपने ट्वीट में surely की जगह surly लिखा, जिसको लेकर हरभजन सिंह ने भी एक ट्वीट कर दिया। हरभजन ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा- surly से आपका क्या मतलब है। लो जी देखो ये अंग्रेजी लिखी। अगली बार से अंग्रेजी में कुछ लिखने से पहले एक बार पढ़ जरूर लेना। हरभजन सिंह के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर वीना का जमकर मजाक उड़ाया जाने लगा।

4 of 5
veena malik - फोटो : Social Media
खैर ये पहली बार नहीं है जब अपने किसी कमेंट की वजह से वीना निशाने पर आईं हों। इससे पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा था। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी टीम एक शीशा पैलेस में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद वीना मलिक ने पाकिस्तानी टीम के साथ सानिया को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बदले में सानिया ने भी कुछ ऐसा कहा जिसके बाद उनकी बोलती बंद हो गई थी। सानिया ने कहा था- वीना मैं अपने बच्चे को शीशा पैलेस लेकर नहीं गई थी। इन सबके लिए आपको और बाकी दुनिया को चिंता नहीं होनी चाहिए क्योंकि मैं अपने बच्चे का ख्याल किसी से भी कम नहीं रखती हूं। दूसरी बात यह कि मैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न तो डाइटीशियन हूं और न ही उनकी मां, प्रिंसिपल या शिक्षक।' 

पढ़ें: स्टेडियम में बैठे-बैठे ये हसीनाएं बनीं स्टार, नाम जानने के लिए लोगों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें