फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में बोले भज्जी, दो हीरोइनें पसंद, निरहुआ-आम्रपाली की तस्वीर वायरल, पांच खबरें

Tue, 05 Nov 2019 07:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harbhajan Singh, Geeta Basra,Amrapali Dubey, Nirhua - फोटो : amar ujala
हरभजन को पसंद हैं बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रियां
बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा हाल ही पति क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां इन दोनों ने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान हरभजन ने बॉलीवुड की ऐसी दो अभिनेत्रियों का खुलासा किया जो उन्हें काफी पसंद हैं। दरअसल कपिल शर्मा ने हरभजन सिंह से बॉलीवुड की ऐसी दो अभिनेत्रियों के बारे में पूछा जो उन्हें अभिनय और लुक के मामले में पसंद हो। ऐसे में हरभजन ने लुक के मामले में कटरीना कैफ और अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
केबीसी में टाइगर श्रॉफ का डांस देख अमिताभ बच्चन हैरान
अमिताभ बच्चन अपने शो केबीसी 11 में उस समय हैरान रह गए जब उन्हें अभिनेता टाइगर श्रॉफ का डांस वीडियो देखा। दरअसल हाल ही में शो में पंकज माहेश्वरी नाम के कंटेस्टेंट पहुंचे। यहां अमिताभ बच्चन ने 40 हजार रुपये के लिए पंकज से सवाल में टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म फ्लाइंग जट्ट का गाना बीट पे बूटी का वीडियो क्लिप दिखाया और सवाल पूछा कि 'ये कौन सी सुपरहीरो फिल्म है?' इस पर पकंज से सही जवाब दिया। हालांकि जब ये वीडियो अमिताभ बच्चन ने देखा तो वह हैरान हो गए और उन्होंने कहा कि , 'इनकी हड्डी पसली होती है या नहीं, अद्भुत।' इसके बाद शो में मौजूद लोग हंसने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
milind soman - फोटो : file photo
अपनी 54वें जन्मदिन पर तस्वीर साझा कर मिलिंद सोमन ने दी खुद को बधाई
बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। मिलिंद सोमन अचानक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 25 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी। मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। शादी की सभी रस्में अलिबाग के एक शानदार फार्म हाउस में रॉयल तरीके से हुई थीं। जन्मदिन के खास मौके पर मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उन्होंने खुद को जन्मदिन की बधाई दी है। 
 

4 of 5
Dalljiet Kaur - फोटो : file photo
दलजीत कौर ने खरीदी नई कार
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर बिग बॉस के सीजन 13 से बाहर होने के बाद वह अपनी नई कार की वजह से चर्चा में हैं। अपनी नई कार के साथ दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दलजीत कौर की कार के साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। तस्वीर साझा करते हुए दलजीत कौर ने कैप्शन में लिखा-  'कुछ सपनों को सच होने में थोड़ा समय लगता है। ब्रेक फेल होने और एक दशक का समय गुजारने के बाद मुझे आज अपनी पुरानी कार को अलविदा कहना पड़ा। ताकि अपनी लाइफ के इस फेज में नई कार को हिस्सा बना सकूं। इस खुशी और सफलता के लिए बाबा जी का जितना भी शुक्रिया अदा करूं वो कम है।' दलजीत कौर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ साझा की बेहद खास तस्वीर
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी सह कलाकार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ये तस्वीर लंदन की है। इस तस्वीर में ये दोनों कलाकार रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- दुल्हा हिन्दुस्तानी...दुल्हा इंग्लिशतानी। सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें