Har Har Mahadev Controversy: मराठी सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप में बीते दिन महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में कुछ संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने 'हर हर महादेव' की आलोचना की और सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन होने से राेक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुणे शहर में यह प्रदर्शन मराठा संगठन के सदस्यों और ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के नेतृत्व में किया गया था। लेकिन, सवाल यह उठता है कि फिल्म में ऐसा क्या दिखाया गया है, जिसकी वजह से मराठा संगठन भड़क गया है? आइए जानते हैं...