फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: सोनू निगम और आशा भोसले की आवाज से सजा 'हर घर तिरंगा' सॉन्ग, बिग-बी समेत ये सेलिब्रिटी आए नजर

Thu, 04 Aug 2022 07:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हर घर तिरंगा - फोटो : social media
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में आम जन के साथ ही बॉलीवुड हस्तियां भी देश की आजादी के इस उत्सव का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आज सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से 'हर घर तिरंगा' के टाइटल से एक गाना साझा किया है। जो देश भक्ती की भावना से ओत-प्रोत है।
विज्ञापन

2 of 4
हर घर तिरंगा गाना - फोटो : social media
खेल और सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां आईं नजर
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से जो 'हर घर तिरंगा' गाना साझा किया है, उसे जाने-माने गायक सोनू निगम और गायिका आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने में बिग-बी के अलावा अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अक्षय कुमार, अभिनेता प्रभास, कीर्ति सुरेश, खेल जगत के आइकन नीरज चोपड़ा समेत कई हस्तियां नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
हर घर तिरंगा गाने में अमिताभ बच्चन ने भी दी है आवाज - फोटो : social media
हर घर तिरंगा में बिग-बी ने भी दी है आवाज 
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'हर घर तिरंगा' को साझा करते हुए लिखा- टी 4366- तिरंगा मेरा गौरव, तिरंगा मेरा आत्मा...तिरंगा मेरी पहचान...तिरंगा मेरा सबकुछ। इसी के साथ बिग-बी ने यह भी बताया कि उन्होंने भी इसके कुछ शब्द गाए हैं। साथ ही उन्होंने तिरंगा को हर घर फहराने की अपील भी की है।
विज्ञापन

4 of 4
हर घर तिरंगा - फोटो : social media
'हर घर तिरंगा' गाने के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर में तिरंगा फहराने का एक अभियान है। इस गीत और हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर घर में फहराने के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को और मजबूती देना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें