फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में कहा- 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे'

Sun, 14 Feb 2021 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हैप्पी वैलेंटाइंस डे - फोटो : इंस्टाग्राम
दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए यह खास दिन है। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने खास शख्स को लेकर प्यार जताया है और नोट साझा किया है। तो चलिए आगे की स्लाइड में दिखाते हैं फिल्मी कलाकार किस तरह वैलेंटाइंस डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने दो पोस्ट किए हैं। एक तस्वीर में वह सैफ अली खान के साथ हैं और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उन्होंने तैमूर की पोस्ट की है। करीना ने कैप्शन में लिखा- 'तुम मेरी तरह पाउट करते हो इसलिए नहीं... लेकिन तुम मेरे वैलेंटाइन हो, दिल की धड़कन।'
 
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा कि 'इस दिन के लिए कुछ बड़ा नहीं है लेकिन आज ऐसा लग रहा था जैसे सूर्यास्त की तस्वीर पोस्ट करने लिए अच्छा दिन है। मेरे हर दिन और हमेशा के वैलेंटाइन।'
 
 

4 of 8
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत ने उनके नाम का टैटू बनाया है। तस्वीरें साझा करते हुए नेहा लिखती हैं कि "मेरे वैलेंटाइन ने मुझे बेस्ट गिफ्ट दिया। इतना प्यार बेबी? मैंने उससे पूछा बेबी दर्द हुआ होगा? उसने जवाब दिया- 'बिल्कुल भी नहीं। मैं तुम्हारा गाना गा रहा रहा था।' हां मैं तुम्हारी और तुम मेरे हो हमेशा के लिए।"
 
विज्ञापन

5 of 8
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao
राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि 'हैप्पी वैलेंटाइंस डे मेरा प्यार। मेरी जिंदगी तुम्हारे बिना पूरी नहीं होती। शुक्रिया मुझे पूरा करने के लिए। शुक्रिया हमेशा प्रेरित करने लिए। शुक्रिया मुझे पागलों की तरह हंसाने के लिए। मेरे हिस्से की सारी खुशियां भी तुम्हें मिल जाए।'
विज्ञापन

6 of 8
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : instagram/sonamkapoor
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के लिए गाने की लाइनों के साथ लिखा- 'मैं तो मेरे रंग में ढल चुकी हूं। बस तेरी बन चुकी हूं। मेरा मुझमें कुछ नहीं सब तेरा, सब तेरा।'
 
 
विज्ञापन

8 of 8
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हर दिन प्यार सेलिब्रेट करें।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें