सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। देशभर में लोग इस दिन का इंतजार करते हैं खासकर उत्तर भारत में होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार कई राज्यों में हिदायतें भी दी गई हैं और लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। अब ऐसे में सोशल मीडिया बढ़ा माध्यम बन गया है जहां सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर विश तो किया ही है साथ ही उन्होंने अपनी यादें भी साझा की हैं।