Usha Uthup
- फोटो : file photo
देसी और विदेशी भाषाओं में गायन
ऊषा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि 16 भारतीय भाषाओं में गाना गाना जानती हैं। इनमें गुजराती, मराठी, कोंकणी, डोगरी, खासी, सिंधी और ओडिया शामिल हैं। इसके अलावा वो विदेशी भाषाओं में भी गाना गा लेती हैं, इसमें स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, सिन्हाला और रूसी भाषा शामिल हैं।
बचपन से ही ऊषा संगीत के माहौल में रही हैं, इसलिए उन्हें संगीत की गंभीर समझ है। साल 1969 में चेन्नई में महज नौ साल की उम्र में उन्होंने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। फिलहाल ऊषा अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहती हैं। उनके परिवार में उनके पति जॉनी उत्थुप, उनके बेटे सनी और बेटी अंजलि हैं।