फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने टाइमपास के लिए किया था अक्षय को डेट, मां समझती थी गे, फिर इस शर्त से साथ हुई शादी

Wed, 29 Dec 2021 09:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन - फोटो : Instagram
ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ट्विंकल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। अब जब उनका जन्मदिन है तो अक्षय कुमार ने उन्हीं के स्टाइल में एक पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने लिखा है, मेरे साथी आपके साथ, यहां तक कि ब्लूज को भी मेरे कदमों में ले जाना आसान है... जन्मदिन मुबारक हो टीना। ट्विंकल ने फिल्म बरसात से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जान, जुल्मी, बादशाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सफल न हो पाईं।
 
विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna - फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना की एक और पहचान है वो ये कि ट्विंकल सुपरस्टार एक्टर राजेश खन्ना की बेटी हैं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी होने के नाते उन्हें भविष्य की सुपरस्टार के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन असल में कुछ और ही मंजूर था। ट्विंकल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। ट्विंकल खन्ना ने तीनों खान के साथ फिल्में की हैं लेकिन एक भी फिल्म हिट नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना एक बेहतरीन राइटर हैं, उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। ट्विंकल मिसेज फनी बोन्स के नाम से लिखती हैं। वे अखबारों में व्यंगात्मक लेख भी लिखती हैं। 17 जनवरी 2001 को अक्षय और टि्वंकल शादी के बंधन में बंधे थे। क्या आप जानते हैं दोनों की शादी कैसे हुई थी। दरअसल ट्विंकल ने शर्त रखी थी कि अगर उनकी फिल्म मेला फ्लॉप हो जाएगी तो वे उनसे शादी कर लेंगी। ट्विंकल को लगा था कि ये फिल्म हिट होगी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

4 of 5
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

डिंपल कपाड़ियां ने रखी थी शर्त
एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि जब वो ट्विंकल का हाथ मांगने के लिए उनकी मां डिंपल कपाड़िया से मिलने गए, तो उस समय तक डिंपल समझती थीं कि वो समलैंगिक हैं और वो उनकी बेटी की जिंदगी खराब कर देंगे। इस वजह से उन्होंने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। हालांकि सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
टाइमपास के लिए किया था अक्षय को डेट
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय ट्विंकल को देखते ही दिल हार बैठे थे। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकयां बढ़ीं। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया था, उनका उन दिनों ब्रेकअप हो गया था और वह उस रिलेशनशिप को भुलाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने सोचा कि कुछ दिनों तक अक्षय को डेट कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें