फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: गानों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं सोना मोहापात्रा, सिंगर बनने से पहले करती थीं नौकरी

Thu, 17 Jun 2021 09:04 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
17 जून 1976 में जन्मी गायिका सोना मोहापात्रा का आज जन्मदिन है। सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। बहु-प्रतिभाशली सिंगर सोना संगीतकार और गीतकार हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें उनकी गायिकी के लिए जाना है। लेकिन इसी के साथ ही सोना मोहापात्रा को लोग उनके बिंदास बोल के लिए भी जानते हैं। वो फिल्म जगत की एक ऐसी सिंगर हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने से बिलकुल नहीं घबराती हैं। कई बार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में भी रहती हैं। उनका नाम अकसर किसी न किसी विवादित बयान से जुड़ा रहता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े हुए कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में जानते हैं।

ओडिशा के कटक में हुआ था जन्म

44 साल की सोना मोहापात्रा का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की। उसके बाद सोना ने इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली और साथ ही सिम्बोसिस से अपना एमबीए पूरा किया। सिंगिंग में अपना करियर बनाने से पहले सोना पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में ब्रांड मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। सोना ने साल 2005 में संगीतकार और निर्देशक राम संपत से शादी रचाई थी। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। इन दोनों का मुंबई में अपना-अपना अलग स्टूडियो है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
नौकरी के साथ की सिंगिंग करियर की शुरुआत

सोना मोहापात्रा जब ब्रांड मैनेजर तो तौर पर काम करती थीं उसी दौरान उन्होंने कई जिंगल्स भी बनाए। उनके प्रसिद्ध जिंगल्स में 'टाटा साल्ट-कल का भारत है' और 'क्लोजअप-पास आओ ना' है। इसके बाद ही उन्हें फिल्मी जगत में एंट्री मिली। उन्होंने इमरान खान स्टारर फिल्म 'डेली-बेली' के 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आई, जिसके बाद बतौर सिंगर उनके करियर को एक नया मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने आमिर खान के रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' का गाना 'घर याद आता है मुझे गाया।' इसके बाद सोना ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। उन्होंने 'जिया लागे न' और 'अंबरसरिया' जैसे सुपरहिट गाने दिए।
विज्ञापन

3 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
हमेशा विवादों में रहीं सोना मोहापात्रा

अपने गानों के बिंदास बोल की तरह ही सोना असल जिंदगी में काफी बेबाक हैं वो हर चीज पर खुलकर बातचीत करती हैं। इसका नतीजा कभी-कभी ये होता है कि वो अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। साल 2018 में जब मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, तो उस दौरान सोना भी खुलकर सामने आईं थीं और उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कहानी बयां की थी। इस दौरान जब सोनू निगम इन सिंगर्स के बचाव में सामने आए थे तो सोना ने सोनू निगम पर तीखी टिप्पणी की थी।

4 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
सूफी गाने को लेकर मिली थी धमकी

सोना ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी मिली हैं। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि मदारिया सूफी फाउंडेशन ने उनके एक सूफी गाने को लेकर आपत्ति जताई। इस मामले में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने सोना का समर्थन किया था। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सूफी संगीत किसी की जागीर नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
जेंडर भेदभाव पर भी उठाई थी सोना ने आवाज

जेंडर के बीच भेदभाव करने पर भी सोना ने अपनी आवाज उठाई थी। सोना ने एक आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के आयोजकों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था। उन्होंने आयोजकों को एक ओपन लिखते हुए उनपर जेंडर भेदभाव का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram
सलमान खान से भी लिया पंगा

सोना मोहापात्रा एक बार सुर्खियों में तब आईं जब सलमान ने उनकी फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म होने का ट्वीट अपने ट्विटर हैंडल पर किया था। सलमान के ट्वीट के कुछ समय बाद ही सोना ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''डियर ट्विटर! मैं इस इंसान को फॉलो नहीं कर रही हूं। मैं नहीं चाहती कि इस शख्स के ट्वीट मेरी टाइमलाइन पर दिखे। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप इन विज्ञापन वाले ट्वीट्स को मेरी टाइमलाइन से हटा दें। इस ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर इस सिंगर की कड़ी आलोचना की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें