सिमी ग्रेवाल
- फोटो : Twitter- @Simi_Garewal
सिमी ने 1972 में आई फिल्म 'सिद्धार्थ' में भी बोल्ड सीन दिया था। उस दौर में जब अभिनेत्रियां साड़ी पहनती थीं और पर्दे पर किस करने से भी कतराती थीं। सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोसला के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं। सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ-साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है।