फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सीरियल्स में हिट हुई ये हीरोइन, अब लाइमलाइट से दूर जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Sun, 16 Feb 2020 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शोमा आनंद - फोटो : ट्विटर
टीवी सीरियल 'हम पांच' की पॉपुलर एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज जन्मदिन है। 16 फरवरी 1958 को शोमा का जन्म मुंबई में हुआ था। शोमा आनंद ने अपना करियर 1976 में फिल्म 'बारूद' से शुरू किया था। इस फिल्म में शोमा के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 'बारूद' के बाद शोमा ने 'जिगर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। आइए आपको शोमा के जन्मदिन पर बताते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 6
शोमा आनंद

1980 के बाद से शोमा को छोटे और सपोर्टिंग रोल ही मिले। शोमा का करियर धीमा रहा लेकिन उनकी तस्वीर सामने आते ही लोग उन्हें पहचान जाते हैं। साथ ही उनके काम की तारीफ भी करते हैं। 'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने सुर्खियां बटोरी थीं। हंगामा में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

3 of 6
Shoma Anand
शोमा को आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'शादी करके फंस गया यार' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। शोमा का सबसे पॉपुलर सीरियल 'हम पांच' था। बॉलीवुड और टीवी पर शोमा ने मां, बहन, चाची, बीवी के किरदार निभाए हैं।

4 of 6
शोमा आनंद
दो-चार फिल्मों में लीड रोल करने के बाद शोमा को काम मिलना बंद हो गया। इसलिए उन्होंने सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। शोमा को कई हॉरर फिल्मों में भी देखा गया। अभी शोमा ठीक से पहचान बना भी नहीं पाईं थी कि उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 6
शोमा आनंद
अभी शोमा ठीक से पहचान बना भी नहीं पाईं थी कि उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई। शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी और इसके लिए उन्होंने टीवी पर आना शुरू किया जो कि उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shoma Anand
फिलहाल कुछ सालों से शोमा एक्टिंग में नहीं आ रही हैं। शोमा का करियर थम सा गया है। उनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। सोमा आनंद साल 2003 में आई प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म हंगामा में नजर आईं थी लेकिन हंगामा टू में सोमा आनंद की जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें