फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं किंग खान, इस एक फिल्म का तो आज तक नहीं टूट पाया रिकॉर्ड

Fri, 02 Nov 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh khan
बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान आज अपना 53वें जन्मदिन मना रहे हैं। देश-विदेश के नामी अवॉर्ड्स शाहरुख ने अपने नाम किए हैं लेकिन इन अवॉर्ड्स को पाने के लिए शाहरुख ने जितनी मेहनत की है वो भी किसी से छुपी नहीं है। शाहरुख ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिसे शाहरुख खान ने ठुकरा दी थी और बाद में वो फिल्म सुपरहिट हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kaho naa pyar hai
कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था लेकिन क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा और ये फिल्म ठुकरा दी।
विज्ञापन

3 of 5
3 idiots
3 इडियट्स
साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर की गई थी लेकिन उनके पास डेट्स की इतनी कमी थी कि वह इस फिल्म को साइन नहीं कर सके।

4 of 5
लगान
लगान
बॉलीवुड में जब भी अच्छी फिल्मों का नाम लिया जाता है उसमें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान जरूर शामिल होती है। इस फिल्म आमिर खान मुख्य भूमिका में थे लेकिन पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की थी। कहा जाता है कि शाहरुख ने ही आशुतोष को यह सलाह दी थी कि इस रोल के लिए वह आमिर खान को साइन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Munna Bhai MBBS
मुन्नाभाई एममबीबीएस
संजय दत्त का आज दूसरा नाम मुन्ना भाई लिया जाता है वो भी सिर्फ एक फिल्म की वजह से...सोचिए फिल्म दर्शकों के बीच कितनी पॉपुलर हुई होगी कि संजय दत्त का नाम मुन्नाभाई पड़ गया। खैर अगर शाहरुख खान ने ये फिल्म रिजेक्ट नहीं की होती तो आज मुन्नाभाई वहीं होते। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने पहले अपनी सुपरहिट फिल्म के लिए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय से संपर्क किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें