फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: खलनायक बन पर्दे पर छा गए संजय दत्त, जन्मदिन पर जानें एक्टर के कुछ खूंखार किरदारों के बारे में

Fri, 29 Jul 2022 06:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त हर साल 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बीते जमाने के मशहूर एक्टर सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के घर जन्मे संजय इस साल अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
1 of 8
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त हर साल 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बीते जमाने के मशहूर एक्टर सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के घर जन्मे संजय इस साल अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। अपने अभिनय और फिल्मों के साथ ही विवादों को लेकर चर्चा में रहे संजय दत्त ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए। हीरो के साथ ही अभिनेता ने खलनायक बन भी दर्शकों की तारीफें लूटीं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं फिल्मों में निभाए उनके कुछ खलनायक वाले किरदारों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 8
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

खलनायक

फिल्म खलनायक में संजय दत्त द्वारा निभाया गया किरदार आज भी याद किया जाता है। फिल्म में संजय दत्त ने अपना यह किरदार इतनी शिद्दत से निभाया था कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी खलनायक समझने लगे थे। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार नेगेटिव किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

3 of 8
वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तव

फिल्म वास्तव में अपने दमदार किरदार के लिए संजय दत्त आज भी जाने जाते हैं। फिल्म का डायलॉग पच्चास तोला मां….पच्चास तोला, आज भी लोगों की जुबां पर है। इस एक डायलॉग ने ना सिर्फ अभिनेता को दुनिया भर में मशहूर कर दिया बल्कि उनकी खलनायक वाली छवि को और भी निखार दिया। फिल्म में अभिनेता ने एक खतरनाक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो मजबूरी के चलते हथियार उठा लेता है।

4 of 8
मुसाफिर - फोटो : सोशल मीडिया

मुसाफिर

फिल्म मुसाफिर में भी अभिनेता नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय ने किलर बिल्ला का किरदार निभाया था। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन संजय दत्त का यह किरदार काफी हिट साबित हुआ था। फिल्म के गाने के अलावा संजय के लुक और उनके डायलॉग को दर्शकों ने काफी सराहा था।

 

विज्ञापन

5 of 8
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अग्निपथ

अभिनेता ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने अपने किरदार से पूरी लाइमलाइट लूट ली थी। फिल्म में एक्टर ने कांचा चीना का किरदार निभाया था। इस किरदार में अभिनेता पहली बार खूंखार अंदाज में स्क्रीन पर नजर आए थे। उनके अभिनय ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। संजय दत्त का यह अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन

6 of 8
पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया

पानीपत

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत में भी संजय ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में जहां अर्जुन मराठा शासक बने थे, तो वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन संजय दत्त की एक्टिंग काफी दमदार थी।

विज्ञापन

7 of 8
अधीरा, केजीएफ 2 - फोटो : यूट्यूब

केजीएफ 2

साउथ सुपरस्टार यश स्टार फिल्म केजीएफ 2 इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इस फिल्म में भी संजय दत्त खास किरदार में नजर आए थे। फिल्म में एक्टर ने अधीरा का नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसने कुछ समय में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन

8 of 8
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में भी संजय दत्त खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में अभिनेता एक अत्याचारी दरोगा की भूमिका निभा रहे हैं। शुध्द सिंह नाम के अपने किरदार में अभिनेता ने काफी खूंखार अभिनय किया है। एक्टर का यहां अंदाज देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें