संग्राम सिंह
- फोटो : social media
जब 8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे संग्राम सिंह
संग्राम सिंह पहलवानी के साथ ही अभिनय में भी खूब पसंद किए गए हैं। वहीं आज भी अक्सर वह मिट्टी के अखाड़े मे दांव पेच लगाते नजर आते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था, जब संग्राम को पूरी तरह से 8 सालों के लिए व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दरअसल बताया जाता है कि संग्राम सिंह को रुमेटोइड गठिया हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें कुश्ती के क्षेत्री में आगे बढ़ने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया।