फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने चमकाई थी इन 5 एक्ट्रेसेस की किस्मत, एक के साथ तो आज भी जंचती है सुल्तान की जोड़ी

Thu, 27 Dec 2018 08:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman Khan
सलमान खान ने कितने न्यूकमर्स को लांच किया है या फिर आपको उनकी कितनी गर्लफ्रेंड्स के नाम याद हैं। सोच कर देखिए, तीन, चार या पांच। नहीं जनाब, सलमान खान ने ऐसे अनगिनत लोगों की नैया बॉलीवुड में पार लगाई हैं। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए किसी गॉडफादर से कम नहीं हैं। आज सलमान खान के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उन सभी एक्ट्रेसेज के बारे में जिनकी नैया सलमान के भरोसे बॉलीवुड में पार हुई।
विज्ञापन

2 of 7
tere naam
भूमिका चावला
भूमिका चावला को बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट सलमान खान को जाता है। भूमिका और सलमान खान को फिल्म 'तेरे नाम' में साथ देखा गया था। फिल्म हिट रही थी साथ ही दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की गई।
विज्ञापन

3 of 7
SNEHA ULLA
स्नेहा उलाल
स्नेहा काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। सलमान खान ने उन्हें फिल्म 'लकी- नो टाइम फॉर लव' से लॉन्च किया। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा।

4 of 7
ZAREEN KHAN
जरीन खान
सलमान ने जरीन खान को लॉन्च किया तब कहा गया कि जरीन की शक्ल काफी हद तक कटरीना से मिलती-जुलती है, इसलिए सलमान ने उन्हें लॉन्च किया। सलमान ने जरीन को फिल्म "वीर" में काम करने का मौका दिया। इसके बाद जरीन ने कई फिल्मों में काम किया। दोनों आज बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
salman khan and katrina kaif
कटरीना कैफ
कटरीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल। फिल्म बूम से जिस तरह उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आए सलमान खान। सलमान ने उन्हें अपने फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में रोल दिया और यहां से कटरीना का करियर भी बिना ब्रेक के चल पड़ा। दोनों के अफेयर की चर्चा भी हुई लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। हाल ही में कटरीना को सलमान के साथ 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
dabangg
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा को इस मामले में बेहद लकी माना जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ डेब्यू किया। सोनाक्षी को सल्लू की फिल्म "दबंग" से बॉलीवुड में पहचान मिली। उसके बाद सोनाक्षी के पास फिल्मों की बरसात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महक चहल
महक चहल
सलमान खान का नाम कुछ दिनों के लिए महक चहल के साथ भी जोड़ा गया। बिग बॉस के घर में जितने दिन भी महक रहीं, सलमान हमेशा उनको लेकर कुछ न कुछ ऐसा बोलते रहे कि गॉसिप मिलों में उसके चर्चे महीनों तक चलते रहे। हालांकि सलमान ने अभी तक महक के साथ कोई फिल्म नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें