फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: बॉलीवुड का वो मशहूर सितारा, जिसने गाड़ियां साफ करने से लेकर रेस्टोरेंट तक में किया काम

Fri, 20 Aug 2021 07:41 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड में कई अभिनेता हैं। इनमें जयदीप अहलावत, सतीश कौशिक, राजकुमार राव, यशपाल शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन इन सब नामों में एक नाम ऐसा है, जिसकी अपनी जबरदस्त फॉलोइंग है। फिल्मों में उन्होंने कई बार हरियाणवी का किरदार निभाया है। ये नाम कोई और नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 32 फिल्मों में अभिनय कर चुके रणदीप बॉलीवुड में 2 दशक बिता चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड में 20 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उनकी पहली फिल्म साल 2001 में मानसून वेडिंग आई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक एनआरआई का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में अपना मुकाम बना चुके रणदीप का सफर बहुत ही मजेदार रहा है।इस  20 अगस्त को रणदीप अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े वो किस्से, जो आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

पिता सर्जन और मां सोशल वर्कर

हरियाणा के रोहतक जिले से आने वाले रणदीप का जन्म साल 1976 में हुआ था। उनके पिता पेशे से एक सर्जन हैं और मां सोशल वर्कर। जब रणदीप 8 साल के थे तो उन्हें परिवार ने एमएनएसएस बोर्डिंग स्कूल सोनीपत भेज दिया था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से पूरी की। उसके बाद उनका दाखिला प्रतिष्ठित आरके पुरम दिल्ली में हुआ। उसके बाद वो उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में चले गए। वहां उन्होंने मार्केटिंग और मास्टर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान उन्होंने चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया, गाड़ियां साफ की और यहां तक कि टैक्सी भी चलाई। 2 साल बाद वे भारत लौटे और उनको एयरलाइन्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में जॉब मिली।
विज्ञापन

3 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

फिल्मी करियर की शुरुआत

हुड्डा के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में मीरा नायर की फिल्म मानसून वेडिंग से हुई। इस फिल्म में उन्होंने एनआरआई का किरदार निभाया था। ऐसा कहा जाता है कि अपने ऑस्ट्रेलियन एक्सेंट के कारण उन्हें फिल्म में रोल मिला था। मानसून वेडिंग में एक दमदार किरदार निभाने के 4 साल बाद उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट मिला। इस बार उन्हें रामगोपाल वर्मा का साथ मिला। आइए जानते हैं कि हुड्डा की किस्मत आखिरकार बदली कैसे?

4 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म डी ने बदली तकदीर

साल 2005 में अंडरवर्ल्ड पर आई फिल्म डी ने काफी सुर्खियां बटोरी। वहां से रणदीप को पहचान मिली। ये फिल्म रणदीप के करियर की टर्निंग प्वाइंट थी। दाऊद के किरदार पर बनी इस फिल्म ने रणदीप को स्टार बना दिया। उसके बाद रणदीप ने कभी पलटकर नहीं देखा। रणदीप 32 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। अब वो सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media

काम को लेकर जबरदस्त दीवानगी

रणदीप में काम को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म सरबजीत के लिए उन्होंने हद स्तर तक अपना वजन कम कर लिया था। जब उनका फोटो रिलीज हुआ तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि वो रणदीप हुड्डा हैं। ऐसा बताया जाता है कि वजन कम होने के कारण रणदीप शूटिंग के दौरान बेहोश भी हो गए थे। फिल्म सरबजीत के लिए रणदीप को स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

6 of 7
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन - फोटो : Social media

कई हीरोइनों के साथ जुड़ा नाम

स्मार्ट और हैंडसम रणदीप हुड्डा का नाम इंडस्ट्री की कई बड़ी हीरोइनों का साथ जुड़ चुका है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित सुष्मिता सेन रही हैं। लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। उसके बाद 2-3 साल उन्होंने नीतू चंद्रा को डेट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social media
यूं तो रणदीप के नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई हीरोइनों के साथ जुड़ा लेकिन 2006 से 2008 तक वह मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में होने के कारण अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते थे। उसके बाद उन्होंने 2010 से 2013 तक नीतू चंद्रा को डेट किया। इसके अलावा उनका नाम अदिति राव हैदरी, चित्रांगदा सिंह और लीजा हेडन के साथ भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें