फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Khanna Birthday: फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सोशल मीडिया पर स्टार हैं विनोद खन्ना के बेटे राहुल, शानदार तस्वीरों से जीत रहे दिल

Sat, 20 Jun 2020 12:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना (Rahul Khanna) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल खन्ना का फिल्मी करियर उनके पिता की तरह सुपरहिट नहीं रहा लेकिन उन्हें टीवी पर कई शोज में देखा जाता है। फिलहाल उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना रखी है। उन्होंने अर्थ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज राहुल के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।
 
विज्ञापन

2 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल खन्ना ने निर्देशक दीपा मेहता की फिल्म '1947 अर्थ' से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। फिल्म 'अर्थ' के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान की हिट फिल्म 'लव आज कल' में अहम किरदार निभाया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
रकीब 2007 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। फिल्म में राहुल खन्ना के साथ जिम्मी शेरगिल, तनुश्री दत्ता नजर आए थे। रकीब के बाद से राहुल खन्ना का लुक काफी बदल गया है।
 

4 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल खन्ना ने टेलीविजन में भी काम किया है। वह टीवी शो 'द अमेरिकन्स' में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों में ही काम किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल की सेमी न्यूड तस्वीर खासा चर्चित हुईं थी। इस तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। इसमें वो सिर्फ लो वेस्ट जींस में नजर आए थे। राहुल इस फोटो की वजह से लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गए थे। और फोटो का कमेंट सेक्शन इसका गवाह है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें