क्रोधी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार: आचार्य
फिल्म: क्रोधी (1981)
सुभाष घई ने वर्ष 1981 में एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'क्रोधी' बनाई जिसमें धर्मेंद्र, शशि कपूर, जीनत अमान, हेमा मालिनी, सचिन, रंजीता कौर, अमरीश पुरी, मौसमी चटर्जी, प्राण और प्रेमनाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। सुभाष ने इस फिल्म को लिखा भी और निर्देशित भी किया। इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ठीक-ठाक पैसा बटोरने में कामयाब रही। प्राण इस फिल्म में आचार्य के किरदार में नजर आए। बड़े-बड़े कलाकार साथ रहे इसलिए प्राण को बहुत ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। लेकिन, एक संवाद के साथ वह सब कुछ कह गए। वह मशहूर संवाद है, 'समझते हो कि सब समझता हूं, इससे बढ़कर इंसान की नासमझी और क्या हो सकती है?'