फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश झा ने इन 5 फिल्मों को बनाकर रचा इतिहास, इस फिल्म से तो अजय देवगन भी बने सुपरस्टार

Wed, 27 Feb 2019 04:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लीक से हटकर फिल्में बना चुके फिल्मकार प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। बिहार के चंपारण में जन्में प्रकाश झा इस बार अपना 67वां जन्मदिन मनाएंगे। साल 1984 में सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित फिल्म 'धामुल' से बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद फिल्म गंगाजल (2003) उनकी हिट लिस्ट में शामिल है। प्रकाश झा के जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उनके द्वारा बनाई गई बेहतरीन फिल्मों की।
विज्ञापन

2 of 5
gangajal
गंगाजल
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म गंगाजल ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को करने के बाद अजय देवगन की छवि सख्त पुलिसवाले की बन गई जो आज तक बरकरार है। फिल्म को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन एसपी का किरदार निभा रहे थे। फिल्म की कहानी अपराधियों को सजा के तौर पर आंख में तेजाब डालने की सच्ची घटना से प्रेरित थी।
विज्ञापन

3 of 5
अपहरण
एक बार फिर प्रकाश झा ने अजय देवगन के साथ फिल्म की। नाम था अपहरण। प्रकाश झा की इस फिल्म को न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सराहना मिली। एक पुस्कार लेने ग्रीस गए फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब उनकी फिल्म 'अपहरण' को वहां की जनता से काफी सराहना मिली। अपहरण बिहार की राजनीति और अपराध के बीच गठजोड़ पर आधारित फिल्म थी। 

 

4 of 5
राजनीति
अपहरण के 5 साल बाद एक फिल्म आई राजनीति। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे।  फिल्म पर सेंसर बोर्ड का कैंची चलाना और उसके बाद 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने पर विवाद उठना, कैटरीना कैफ का सोनिया गांधी के लुक में दिखना, आदि ने राजनीति को रिलीज होने से पहले ही काफी पॉपुलर कर दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरक्षण
राजनीति के एक साल बाद यानि साल 2011 में आई आरक्षण। इस फिल्म से प्रकाश झा ने एक गंभीर मुद्दा उठाया वो था आरक्षण का। प्रकाश झा निर्देशित “आरक्षण” की कहानी में शिक्षा व्यवस्था में अवसर की असमानता और निजी व्यावसायिक हितों के लिए शिक्षा के आदर्शों की बलि जैसे गंभीर कथ्य को बुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें