फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Birthday: बिना किसी सुपरस्टार की मदद के 100 करोड़ में पहुंची नुसरत भरूचा की ये फिल्में, यहां देखें लिस्ट

Tue, 17 May 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत भरूचा - फोटो : Twitter
नुसरत भरूचा आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। बेहतरीन फिल्मों के अलावा वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें अभिनेत्री एक कंडोम सेल्स गर्ल के रूप में नजर आ रही हैं। सेल्सगर्ल की नौकरी कर रही नुसरत को पहले तो यह काम पसंद नहीं आता है, लेकिन बाद में उन्हें इसमें मजा आने लगता है। इसका ट्रेलर शानदार है, इसलिए लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक दशक से भी कम समय के करियर में नुसरत भरूचा ने फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। कल अभिनेत्री अपना 37वां जन्मदिन मानने वाली हैं। इस खास मौके पर आपको बताने जा रहे हैं अभिनेत्री की बेहतरीन फिल्मों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 5
छलांग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छलांग
राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक संदेश देने की कोशिश की गई है। प्यार, कॉमेडी, दोस्ती और दुश्मनी जैसे भावों से भरी ये फिल्म एक कंप्लीट पैकेट और इमोशनल ड्रामा है। राजकुमार राव इस फिल्म में एक पीटी टीचर की भूमिका में हैं जबकि नुसरत भरूचा एक कंप्यूटर टीचर के रोल में हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू के टीटू की स्वीटी
सोनू के टीटू की स्वीटी
कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरूचा की ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि दोनों दोस्तों में भाई से भी ज्यादा प्यार है। जब उनमें से एक स्वीटी (नुसरत भरूचा) से शादी करना चाहता है तो उसकी जिंदगी में एक ट्विस्ट आता है। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। लव रंजन खुराना की ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

4 of 5
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल
नुसरत भरूचा और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जिसको नौकरी नहीं मिलती है तो वह कॉल सेंटर में लड़की की आवाज में लोगों के दिल बहलाने का काम करता है। राज शांडालिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। ड्रीम गर्ल नुसरत की दूसरी 100 करोड़ की फिल्म थी। ये फिल्म जी5 पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्यार का पंचनामा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार का पंचनामा 
कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, दिव्येंदु शर्मा, और रायो एस. बखिरता अभिनीत फिल्म, तीन दोस्तों की उनके रोमांटिक जिंदगी की कहानी बताती है। वहीं इस फिल्म के दूसरे भाग में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा के अलावा सनी सिंह और ओमकार कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म वूट पर मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें