निम्रत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अंग्रेजी फिल्म ‘वन विद द किंग’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम निर्देशक अनुराग कश्यप की 2012 में आई फिल्म ‘पेडलर’ से रखा। इसके बाद जब कौर ने कैडबरी डेयरी मिल्क का विज्ञापन किया, तो वह सबकी नजरों में आ गईं। इसके बाद उन्होंने इमरान खान के साथ ‘लंचबॉक्स’ में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं, निम्रत ने एक वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में भी कैप्टन शिखा शर्मा का किरदार निभाया था। 2020 में निम्रत अमेरिकन वेब सीरीज ‘होमलैंड’ में भी नजर आईं।