फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की वजह से ही महेश भट्ट बने थे 'अमीर', साथ मिलकर दी कई यादगार फिल्में

Tue, 05 Jun 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mukhesh bhatt, mahesh bhatt
बॉलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट का आज जन्मदिन हैं। वह 65 साल के हो गए हैं। मुकेश भट्ट बीते 28 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। मुकेश भट्ट, महेश भट्ट के छोटे भाई हैं। अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर महेश भट्ट ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट ने लिखा, ‘आज से, जो बीत गया उसे भूलने की जरुरत है, जो रह गया उसकी प्रशंसा करो और जो आने वाला है उसकी ओर देखो। मेरे छोटे भाई मुकेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वो इंसान जिसने मुझे अमीर बनाया।’
 

 
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश भट्ट की पहली फिल्म जुर्म थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विनोद खन्ना के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। मूवी बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई लेकिन फिल्म का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए जब कोई मुश्किल पड़ जाए...' आज भी काफी फेमस है। इसके बाद मुकेश भट्ट ने गुलशन कुमार के साथ मिलकर फिल्म 'आशिकी' बनाई जो सुपरहिट साबित हुई।
 

4 of 5
mukesh bhatt
मुकेश भट्ट अपने बयानों की वजह से कई बार विवादों में भी रहे। सनी लियोनी के बारे में बात करते हुए मुकेश ने कहा था कि उनकी फिल्मों को जब सिनेमाघरों में दिखाया जाए तो उसमें राष्ट्रगान नहीं बजना चाहिए। 'दिल है कि मानता नहीं', ' गुलाम', 'राज', 'मर्डर' जैसी इनकी फिल्मों को फिल्मफेयर बेस्ट मूवी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh bhatt
मुकेश भट्ट ने अपने भांजे इमरान हाशमी को भी फिल्मों में लॉन्च किया और फुटपाथ, जहर, कलयुग, गैंगस्टर, वो लम्हें, जन्नत और हमारी अधूरी कहानी जैसी बेहतरीन फिल्में दी। महेश भट्ट ने भाई मुकेश भट्ट के साथ मिलकर कई कमर्शियल हिट फिल्में दी। शायद यही बात याद करते हुए महेश भट्ट ने मुकेश को जन्मदिन की बधाई देते वक्त आभार भी जता दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें