फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa Birthday: इंटरनेट पर माता पिता को लेकर मौजूद जानकारी पर मोनालिसा का खुलासा, पढ़िए एक्सक्लूसिव बातचीत

सार

मोनालिसा ने बचपन में कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया। वह कहती हैं, 'बचपन में तो हमें पता ही नहीं था कि जन्मदिन कैसे मनाते हैं? हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं थी। हम बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से थे।
विज्ञापन
1 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
21 नवंबर 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा आज अपना 40वां जन्मदिन अपने पति विक्रांत सिंह के साथ आम्बी वैली में सेलिब्रेट कर रही हैं। मोनालिसा कहती हैं, 'अक्सर हमारा जन्मदिन शूटिंग के दौरान सेट पर ही मनाया जाता हैं। लेकिन इस बार मैं अपना जन्मदिन अपने पति के साथ सेलिब्रेट कर रही हूं। हालांकि विक्रांत को शूटिंग के लिए गोरखपुर जाना था, लेकिन अब वह शूटिंग के लिए गोरखपुर 23 नवम्बर को जाएगे।' संस्कृत में ग्रेजुएशन कर चुकी मोनालिसा से जब संस्कृत में उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब संस्कृत के बारे में कुछ मत पूछना शुरू कर दीजिएगा क्योंकि कॉलेज छोड़े जमाना हो चुका है और जो चीजें अभ्यास में न हों, वे याद भी नहीं रहतीं।
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10वीं पास करते ही शुरू कर दी नौकरी

मोनालिसा का बचपन कोलकाता में बहुत ही सामान्य माहौल में बीता है। मोनालिसा कहती हैं, 'उन दिनों परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पापा का कारोबार  बंद हो गया तो मुझे दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही नौकरी करनी पड़ी। मुझे पढ़ने का बहुत शौक था। मैं अंग्रेजी में ऑनर्स करना चाह रही थी लेकिन उसके लिए मुझे कॉलेज  नियमित रूप से जाना पड़ता और नौकरी की वजह मैं कॉलेज नियमित रूप से नहीं जा सकती इसलिए कुछ लोगों की सलाह लेने के बाद संस्कृत में पढ़ाई की। मैंने लोगों की सलाह पर संस्कृत ले तो ली लेकिन संस्कृत की भी पढ़ाई उतनी आसान नहीं थी। किसी तरह से संस्कृत में मैं ग्रेजुएशन कर पाई।'

इसे भी पढ़ें-  Kamaljeet: घरवालों के खिलाफ जाकर वहीदा रहमान ने थामा था कमलजीत का हाथ, सलीम खान ने ऐसे की थी मदद

विज्ञापन

3 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेस्तरां और होटलों में काम किया

मोनालिसा ने 17 वर्ष की उम्र से ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। वह कहती हैं, 'मैने रेस्तरां और फाइव स्टार होटल में काम किया है। जब मुझे पहला वेतन 3750 रुपये का मिला तो उसे मैंने अपनी मम्मी को दे दिया। उस समय मुझे यह नहीं पता था कि पैसे खर्च कैसे करते हैं? चूंकि  घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो मैं अपने लिए कुछ सोचती भी नहीं थी, जो भी सैलरी मुझे मिलती वह हर महीने मम्मी को दे देती थी।  मैं हमेशा यही सोचती रहती थी कि कैसे भी करके घर की जरूरतों को पूरा करना है। मैं कम उम्र में ही इतनी होशियार हो गई थी कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा सकती थी।'

4 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बचपन में कभी नहीं मनाया जन्मदिन

मोनालिसा ने बचपन में कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया। वह कहती हैं, 'बचपन में तो हमें पता ही नहीं था कि जन्मदिन कैसे मनाते हैं? हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं थी। हम बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से थे। हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि जन्मदिन ठीक से सेलिब्रेट कर सकें। कभी कभी जन्मदिन पर चॉकलेट मिल जाती थी तो उसी में खुश हो जाते थे। कुछ पाने की लालसा नहीं थी जो भी मिल जाता उसमें ही खुश थे। मुझे याद है एक बार मम्मी मेरे लिए जींस पैंट खरीद कर लाई। उस समय मैं बहुत ही पतली थी और जींस की की साइज 30 इंच थी। मां ने पहली बार अपनी तरफ से मुझे तोहफा दिया था तो उसे मैंने वापस नहीं किया बल्कि उसी जींस को बेल्ट लगाकर पहनती रही।'

विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरनेट पर गलत जानकारी मौजूद

मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इंटरनेट पर ऐसे तमाम लेख मौजूद हैं जिनमें उनके पिता का नाम शैलेश दुबे और माता का नाम उषा दुबे बताया गया है। मोनालिसा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम शमलेंद्र मोहन बिस्वास और माता का नाम इरा बिस्वास है और इंटरनेट पर उनके माता पिता के बारे में जो भी जानकारी है, वह पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वजह से बदला नाम

मोनालिसा ने अभिनय में जब अपने करियर की शुरुआत की तो उनका नाम अंतरा बिस्वास था। इस नाम से उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम भी किया। लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम मोनालिसा रख लिया। वह कहती हैं, 'मैं ज्योतिष विज्ञान में बहुत विश्वास करती हूं। अंक ज्योतिष के हिसाब से मैंने अपना नाम अंतरा बिस्वास से मोनालिसा रख लिया। मुझे फिल्मों में प्रसिद्धि मोनालिसा नाम रखने के बाद ही मिली है।' मोनालिसा अब तक हिंदी, भोजपुरी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'बिग बॉस सीजन 10' में भी भाग ले चुकी हैं, इसके आलावा 'नच बलिये सीजन 8', 'नजर', 'नमक इश्क का' जैसे कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें