Mamangam
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में ममूटी ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा था कहा था- जब मैं सिनेमा में नया नया आया था मुझे जो काम मिल जाता था, मैं कर लेता था। कभी हीरो, कभी सेकेंड हीरो तो कभी बस एक या दो दिन का रोल। मैंने काम को मना नहीं किया। मैं बस एक अभिनेता के तौर पर याद किया जाना पसंद करूंगा। एक अच्छा इंसान बनने की मैंने कोशिश की है। कहते हैं कि इंसान होना आसान है, इंसान बने रहना मुश्किल है। एक इंसान को अपने आसपास की हर चीज की कद्र करनी चाहिए फिर चाहे वह जंगल हो, नदी हो, पहाड़ हों, खेत हों या आसपास की निर्जीव वस्तुएं।