नवाब खानदान की बहू और बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस हीरोइन करीना कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो करीना कपूर हमेशा खुले विचारों वाली महिला रही हैं लेकिन शाहिद कपूर से अलग होने के बारे में उन्होंने आजतक किसी को कुछ नहीं बताया। आज कपूर खानदान की बेबो और छोटे नवाब की बेगम का जन्मदिन है। आइए नजर डालते हैं करीना की लव लाइफ से लेकर शादी तक की कुछ अनकही बातों पर-
विज्ञापन
2 of 6
Kareena Kapoor
शाहिद और करीना कपूर की जोड़ी एक समय बॉलीवुड में धमाल मचा रही थी। रील से लेकर रियल लाइफ तक दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था। दोनों के फैन्स चाहते थे कि शाहिद और करीना आपस में शादी कर लें।
शाहिद को करीना ने खुद प्रपोज किया था। दोनों फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी खुश नजर आते थे। शाहिद के साथ एक फिल्म में किया गया लिपलॉक बहुत अधिक चर्चित हुआ था। लेकिन अचानक ही बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ा अलग हो गया।
4 of 6
Kareena Kapoor Khan
सूत्रों की मानें तो सिर्फ एक फिल्म की वजह से शाहिद और करीना में दूरियां बढ़ गईं और सैफ अली खान और करीना की नजदीकियां बढ़ गईं। वो फिल्म टशन थी। टशन में करीना ने सैफ अली खान के साथ काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर
इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर जीरो फिगर में नजर आईं थीं। उस समय सैफ ने उनकी जमकर तारीफ की थी और उनके दीवाने हो गए थे। बॉलीवुड में करीना कपूर ने ही जीरो फिगर की शुरुआत की है।
सैफ और करीना के बीच करीब 10 साल का अंतर है लेकिन फिल्म में करीना कपूर की अदाओं ने छोटे नवाब को इस कदर पागल बनाया कि उन्होंने करीना से शादी कर ली। आपको बता दें कि फिल्म टशन में सैफ अली खान को करीना कपूर का फिगर बहुत पसंद आया था। खासकर उनके पैर। इसके चलते ही सैफ करीना को शादी के लिए प्रपोजल दे बैठे थे।
जानकार कहते हैं कि जिस शिद्दत से सैफ ने करीना को चाहा उतनी शिद्दत करीना को शाहिद में नहीं दिखी थी। दूसरी तरफ उन्हें सैफ की दीवानगी भी भा गई।