फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में पड़ गई थी साउथ के इस सुपरस्टार की शादी, भूमिका चावला से करते थे बेपनाह मोहब्बत

Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साउथ में अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 7
jr ntr
साल 2010 में एक वकील सिंगुलुरी शांति प्रसाद ने जूनियर एनटीआर के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। उनका कहा था कि जूनियर एनटीआर जिस लड़की से शादी कर रहे हैं, उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है।
विज्ञापन

3 of 7
jr ntr
2009 के जनरल इलेक्शन में तेलुगुदेशम पार्टी के कैम्पेन के बाद हैदराबाद लौट रहे जूनियर एनटीआर की कार का नलगोंडा के सूर्यापेट में एक्सीडेंट हो गया था। बाद में कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के बाद वो ठीक हो पाए थे।

4 of 7
jrntr
जूनियर एनटीआर ने अपने करियर में लगभग साउथ की हर एक्ट्रेस के साथ काम किया हैं, लेकिन भूमिका चावला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें जूनियर एनटीआर बेपनाह मोहब्बत करते थे। 
विज्ञापन

5 of 7
jr ntr
जूनियर एनटीआर अपने 16-17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
jr ntr
जूनियर एनटीआर लंबे समय से सबसे ज्यादा फीस वाले एक्टर्स में शामिल हैं। वे एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वे इस साल त्रिविकरम श्रीनिवास और एसएस राजामौली जैसे डायरेक्टर के साथ काम करेंगे इसलिए उनकी फीस बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jr ntr
साल 1996 में तेलुगू फिल्म 'रामायणम' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चिल्ड्रर्न्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें