'तू ही हकीकत ख्वाब तू', 'तुम मिले', 'कुन फाया कुन' जैसे कई रोमांटिक गाने देने वाले सिंगर जावेद अली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 5 जुलाई 1982 को दिल्ली में जन्मे जावेद आज 40 साल के हो गए। वह अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में शानदार गाने गाकर अपनी खास पहचान बनाई है। उनके शानदार करियर को आगे बढ़ते हुए फैंस ने अपनी आंखों से देखा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन अचानक जावेद अली ने अपना सरनेम बदलने का एलान किया था। आइए आपको उनका असली सरनेम बताते हैं।