फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 14 साल छोटी शेफ को डेट कर रहे हैं इम्तियाज अली, पाकिस्तानी मॉडल के साथ भी था अफेयर

Sat, 16 Jun 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Imtiaz Ali
रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली का 16 जून को जन्मदिन है। इम्तियाज 16 जून को 46 साल के हो जाएंगे। इम्तियाज बिहार के दरभंगा के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बॉलीवुड में लीक से हट कर हिट फिल्में देने वाले इम्तियाज के बारे में आइए जानें कुछ दिलचस्प बातें-
विज्ञापन

2 of 10
Imtiaz Ali
बॉलीवुड में 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसी मूवी से अपनी धाक जमा चुके इम्तियाज अली हाल ही में अपने अफेयर के कारण काफी चर्चा में हैं। इम्तियाज मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट सारा टोड के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सारा इम्तियाज ये 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Imtiaz Ali
इम्तियाज और सारा दोनों हीं एक बार शादी कर चुके हैं। सारा की शादी पहले दविंदर गारचा से हुई थी और उनका दस साल का एक बेटा भी है। इम्तियाज भी प्रीति अली से शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन 2012 में दोनों अलग हो गए थे। 

4 of 10
इम्तियाज अली
 इम्तियाज अली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' के डायरेक्शन से की थी।
विज्ञापन

5 of 10
इम्तियाज अली
इम्तियाज अली की डायरेक्टर के तौर पर पहली 'सोचा ना था' थी लेकिन अभय देओल और सोहा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
विज्ञापन

6 of 10
लेखक, निर्देशक इम्तियाज अली ने साझा की भविष्य की योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
इम्तियाज अली एवरग्रीन एक्टर दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और इम्तियाज के मुताबिक 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है'।
विज्ञापन

7 of 10
Imtiaz Ali
खबरों के मुताबिक इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस इमान अली के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। इससे पहले इम्तियाज का अपनी पत्नी से 2012 में तलाक हो गया था।

8 of 10
इम्तियाज अली और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इम्तियाज की आखिरी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

9 of 10
rockstar
फिल्म 'रॉकस्टार' की रिलीज से पहले इम्तियाज ने नरगिस फाखरी को पब्लिक में ना दिखने की हिदायत दी थी क्योंकि नरगिस बॉलीवुड के लिए नया चेहरा थीं लेकिन रणबीर और नरगिस के बार-बार पब्लिक में जाने की वजह से ये सरप्राईज फीका रह गया।
विज्ञापन

10 of 10
Deepika Ranbir
रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कहा था फ्लर्ट के मामले में रणबीर डिजास्टर हैं। इम्तियाज ने कहा था कि रणबीर फ्लर्ट करने की कोशिश जरूर करते हैं लेकिन वह इतना नर्वस हो जाते हैं कि सारा खेल ही खराब हो जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें