दुनिया भर के सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन ने अपने 22 साल के करियर में कुल 25 फिल्में की हैं। वह अपनी फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं और सोच समझकर ही फिल्मों का चयन करते हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टारों में उनका एक अलग स्थान है। वह खान सितारों वाले दौर के बाद आए रणबीर, रणवीर और राजकुमार राव के दौर के बीच की कड़ी हैं। फिल्मों की सिल्वर जुबली मना चुके ऋतिक की हर फिल्म के लिए हीरोइन भी खास चुनी जाती है। इन दिनों वह फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में काम कर रहे हैं, जिनमें उनके साथ कोई हीरोइन नहीं होगी। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘फाइटर’ शुरू करेंगे। चलिए आपको मिलवाते हैं उनके 10 बेहतरीन जोड़ीदारों जिन्होंने परदे पर ऋतिक से मोहब्बत की और निजी जिंदगी के ‘डुग्गू’ से गहरी दोस्ती।
विज्ञापन
2 of 11
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल
साल 2000 में जब ऋतिक रोशन ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की तो उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में अभिनेत्री मिलीं अमीषा पटेल। यह अमीषा की भी पहली फिल्म रही। दोनों कलाकारों ने मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया। इसके बाद यह जोड़ी वर्ष 2002 में आई फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में भी बनी और यहां भी लोगों ने इस जोड़ी को तो पसंद किया हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। अमीषा पटेल इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में छिटपुट रूप से ही सक्रिय हैं। उनकी पिछली फिल्म सनी देओल के साथ साल 2018 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ खास चली नहीं। इन दिनों वह सनी के ही साथ ‘गदर 2’ में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
प्रीति जिंटा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहली बार ये दोनों साथ नजर आए विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में वर्ष 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में। यहां इन दोनों की जोड़ी खूब जमी तो ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने वर्ष 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' में भी ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा को ही मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया। और फिर इसके अगले साल फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' में भी ऋतिक की जोड़ी प्रीति के साथ ही बनी। अब प्रीति ने शादी कर ली है तो फिल्मों से उनका सरोकार कम भले रह गया हो लेकिन अमीषा पटेल के साथ वह भी सनी देओल की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में दिख चुकी हैं।
4 of 11
करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना कपूर
ऋतिक रोशन ने करीना कपूर से पहले उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ भी काम किया है। फिल्म 'फिजा' में वह करिश्मा के भाई के रूप में नजर आए। वर्ष 2001 में आई फिल्म 'यादें' में उन्होंने करीना कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई। सुभाष घई के करियर में गिरावट की शुरूआत इसी फिल्म से मानी जाती है। इस फिल्म को तमाम उत्पादों की शो रील भी कहा गया। 'यादें' के बाद दोनों की जोड़ी करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में दिखी और खूब जमी। फिर 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्में आईं तो दोनों की जोड़ी में लोगों को वह करंट नजर नहीं आया जो यंग कपल्स में होना चाहिए। तब से दोनों की जोड़ी फिर नहीं बनी।
विज्ञापन
5 of 11
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
आगे बढ़ने से पहले आपको बताते चलें कि ऋतिक का घर का नाम डुग्गू है और ये उनके पिता राकेश रोशन के घरेलू नाम गुड्डू का उल्टा है। गुड्डू औऱ डुग्गू की जोड़ी ने मिलकर धमाल मचाया एक बार फिर साल 2006 में। इस बार फिल्म 'कोई मिल गया' का सीक्वल 'कृष' के रूप में बनाया। यहां ऋतिक की हीरोइन प्रीति जिंटा नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा रहीं। यह सीक्वल आगे भी चला और 'कृष 3' बनी। इसमें भी प्रियंका चोपड़ा ने ही ऋतिक का साथ दिया। इससे पहले साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'अग्निपथ' में भी ऋतिक की जोड़ी प्रियंका चोपड़ा के साथ ही बनी। यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
विज्ञापन
6 of 11
ऐश्वर्या राय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐश्वर्या राय
जिस तरह ऋतिक रोशन अभिनेताओं में खूबसूरत हैं उसी तरह उनकी जोड़ी जब सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ बनी तो पर्दे पर लोगों ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया। सबसे पहले यह जोड़ी नजर आई यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'धूम 2' में। आगे चलकर आशुतोष गोवारिकर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जोधा अकबर' में इस जोड़ी को जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर और जोधाबाई के रूप में कास्ट किया। यहां भी इन दोनों का आकर्षण बरकरार रहा। आखिरी बार ये जोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की उन तमाम कालजयी फिल्मों में शामिल है जिन्हें सिनेमा के पैमाने पर सौ फीसदी खरा माना गया लेकिन जो आम जनता का मनोरंजन करने से चूक गईं।
विज्ञापन
7 of 11
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कटरीना कैफ
जब 2011 में जोया अख्तर ने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का निर्देशन किया तो उन्होंने यहां मुख्य भूमिका निभाने के लिए ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरान अख्तर और कटरीना कैफ को लिया। यहां ऋतिक की जोड़ी बनी कटरीना कैफ के साथ। जब इस जोड़ी को इस फिल्म में पसंद किया गया तो आगे चलकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' में भी ऋतिक के साथ कटरीना कैफ को ही कास्ट कर लिया। बॉक्स ऑफिस पर 'बैंग बैंग' सुपरफ्लॉप फिल्म रही।
8 of 11
पूजा हेगड़े
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की। जब उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखने का मन बनाया तो आशुतोष गोवारिकर ने अपनी फिल्म 'मोहनजो दारो' के लिए ऋतिक रोशन के साथ पूजा हेगड़े को ही मुख्य अभिनेत्री चुना। फिल्म भले ही बहुत अच्छा न कर सकी हो लेकिन यहां से पूजा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में घुसने का रास्ता मिल गया। उसके बाद तो वह अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी नजर आईं और आजकल रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में काम कर रही हैं।
9 of 11
यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने भी वर्ष 2017 में आई फिल्म 'काबिल' में ऋतिक रोशन के साथ काम कर लिया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें ऋतिक और यामी दोनों के किरदार अंधे होते हैं। फिल्म का विचार कुछ नया था और दर्शकों को पर्दे पर ऋतिक रोशन का एक्शन और डांस ज्यादा पसंद है, ऐसे में ऋतिक के धुर प्रशंसकों को फिल्म से निराशा हुई लेकिन सिनेमा समझने वालों को ये फिल्म खूब पसंद आई। निर्देशक संजय गुप्ता के करियर की ये बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
10 of 11
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मृणाल ठाकुर
जब वर्ष 2019 में ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' रिलीज हुई तो इसकी अभिनेत्री पर भी लोगों की नजर गई। यहां ऋतिक की हीरोइन बनी हैं मृणाल ठाकुर। मृणाल ने अब तक कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं जिसमें तबरेज नूरानी के निर्देशन में बनी अंग्रेजी और हिंदी भाषा की फिल्म 'लव सोनिया' प्रमुख है। दूसरी हिंदी फिल्म उनकी ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' रही। इसके बाद मृणाल को 'बाटला हाउस' और 'घोस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मों में देखा गया। उन्होंने हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग पूरी की है। बीच में वह फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'तूफान' में भी दिख चुकी हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनंद ने जब ऋतिक की फिल्म 'वॉर' का निर्देशन किया तो यहां उन्होंने अभिनेत्री कटरीना कैफ नहीं, बल्कि वाणी कपूर को लिया। वैसे तो फिल्म 'वॉर' एक एक्शन थ्रिलर है और दर्शकों का पूरा ध्यान सिर्फ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर ही रहता है। लेकिन, वाणी कपूर ने भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके दृश्य भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। खासतौर से फिल्म का गाना, घुंघरू..दोनों की केमिस्ट्री का सबसे बड़ा सबूत रहा।