फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday: फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर, ब्रेकअप ने भी किया मशहूर

Wed, 03 Nov 2021 12:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिमांश - फोटो : Insatagram- @kohlihimansh
यारियां एक्टर हिमांश कोहली का आज जन्मदिन है। हिमांश आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमांश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। उन्हें पहली बार टीवी शो ‘हम से है लाइफ’ में देखा गया था। हिमांश की गिनती बॉलावुड के हैंडसम एक्टर्स में होती है। इसके बाद उन्हें यारियां फिल्म में देखा गया, हालांकि फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन हिमांश के लुक को काफी पसंद किया गया।

अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हिमांश
हिमांश कोहली का जन्म 3 नवंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। आज उनका जन्मदिन है। अपने छोटे से करियर में हिमांश काम से ज्यादा अफेयर के लिए चर्चा में रहे।
विज्ञापन

2 of 4
Himansh Kohli - फोटो : amar ujala
रेडियो जॉकी भी रह चुके हिमांश
टीवी पर आने से पहले वह एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे। यारियां (2014) के बाद में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद 2017 में जाकर हिमांश को एक बार फिर बॉलीवुड में मौका मिला। इस साल स्वीटी वेड्स एनआरआई, रांची एक्सप्रेस और दिल जो न कह सके में नजर आए, मगर उनकी तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुईं।
विज्ञापन

3 of 4
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ से किया प्यार का इजहार
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के अफेयर ने काफी चर्चा बटोरी। नेहा और हिमांश ने टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा किया करते थे। लेकिन अचानक दोनों के रास्ते अलग हो गए।
विज्ञापन

4 of 4
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
सेट पर रोने लगीं नेहा
ब्रेकअप के बाद नेहा एक रियलिटी शो के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को याद कर फूट-फूटकर रोने भी लगी थीं। इसके बाद हिमांश कोहली को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में हिमांश ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें