फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंधों से मिलते हैं कंधे' से लेकर 'बाहों के दरमियां', हरिहरन के जन्मदिन पर सुनिए ये शानदार गीत

Sat, 03 Apr 2021 06:59 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने गानों से सबको दीवाना बना देने वाले गायक हरिहरन का जन्म तीन अप्रैल, 1955 को मुंबई के एक तमिल परिवार में हुआ था। हरिहरन एक संगीत घराने से ही ताल्लुक रखते हैं और यह उन्हें विरासत में मिला है। हरिहरन ने बहुत छोटी ही उम्र से संगीत शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। वह दिन में लगभग 13 घंटे रियाज करते थे। हरिहरन हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, भोजपुरी और मराठी भाषा में भी गाने गा चुके हैं। हरिहरन ने साल 1992 में ए आर रहमान के साथ गाना शुरू किया और तब ही से वह एक जाना-माना नाम बन गए। बता दें कि हरिहरन को पद्मश्री और दो राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनके सुपरहिट गानों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
हरिहरन - फोटो : अमर उजाला
1. चंदा रे चंदा रे कभी तो जमीन पर आ, बैठेंगे बातें करेंगे... 
यह गाना फिल्म सपने का है। इस गाने को साधना सरगम और हरिहरन ने मिलकर गाया है। वहीं प्रभु देवा और काजोल पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

3 of 11
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
2. तू ही रे तू ही रे... तेरे बिना मैं कैसे जियूं रे ...
यह गाना फिल्म बॉम्बे का है। यह गाना मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी पर फिल्माया गया है।

4 of 11
रंगीला - फोटो : अमर उजाला
3. हाय रामा ये क्या हुआ, क्यूं ऐसे हमें तड़पाने लगे, तुम इतनी सुंदर हो सामने, हम काबू में कैसे रहें ...
यह गाना फिल्म रंगीला का है जिसमें जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 11
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर
4. झोंका हवा का आज भी जुल्फें उड़ाता होगा ना, तेरा दुपट्टा आज भी तेरे सर से सरकता होगा ना ...
यह गाना हम दिल दे चुके सनम का है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन एक साथ नजर आए थे। यह गाना कविता कृष्णमूर्ति और हरिहरन ने गाया है।

विज्ञापन

6 of 11
खामोशी - फोटो : सोशल मीडिया
5. बाहों के दर्मियां दो प्यार मिल रहे हैं ...
यह गाना फिल्म खामोशी का है जिसमें सलमान खान और मनीषा कोइराला नजर आए थे। यह गाना हरिहरन ने अल्का याग्निक के साथ मिलकर गाया था।

विज्ञापन

7 of 11
फिल्म लक्ष्य - फोटो : instagram
6. कितनी बातें याद आती हैं तस्वीरें सी बन जाती हैं, मैं कैसे इन्हें भूलूं दिल को क्या समझाऊं ...
यह गाना फिल्म लक्ष्य का है। इसे साधना सरगम, शंकर एहसान लॉय और हरिहरन ने मिलकर गाया है।

8 of 11
ताल - फोटो : सोशल मीडिया
7. इश्क बिना क्या जीना यारों, इश्क बिना क्या मरना यारों, इमली से खट्टा इश्क इश्क ...
यह गाना फिल्म ताल का है। यह गाना कविता कृष्णमूर्ति, सुखविंदर सिंह और हरिहरन ने गाया है।

9 of 11
हम साथ-साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
8. ये तो सच है कि भगवान है ...
यह गाना फिल्म हम साथ साथ हैं का है। यह माता-पिता पर आधारित हरिहरन की शानदार प्रस्तुतियों में से एक थी।

10 of 11
फिल्म लक्ष्य - फोटो : Twitter
9. कंधो से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं ... 
यह गाना भी फिल्म लक्ष्य का ही है। इसे शंकर महादेवन, सोनू निगम, विजय प्रकाश, रूप कुमार राठोड़ और हरिहरन ने गाया है।

विज्ञापन

11 of 11
परदेस - फोटो : फाइल
10. ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया, ये मेरा इंडिया ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया ... 
यह गाना फिल्म परदेस का है। हरिहरन ने यह कविता कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर गाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें