सलमान खान के भाई अरबाज खान का आज जन्मदिन है। अरबाज 51 साल के हो चुके हैं। अरबाज खान एक्टर भी हैं और प्रोड्यूसर भी लेकिन करियर की शुरुआत उन्होंने एक्टिंग से ही की थी। अरबाज खान ने एक्टिंग की शुरुआत 'दरार' फिल्म से की थी और पहली ही फिल्म में अरबाज को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर भी मिला। आइए जानते हैं अरबाज खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 8
अरबाज खान
अरबाज खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म 'दरार' से की थी। फिल्म 'दरार' में अरबाज एक साइको पति के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में जुही चावला भी थीं। इस फिल्म के लिए अरबाज खान को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन
3 of 8
अरबाज खान, काजोल
अरबाज खान 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान खान के साथ नजर आए। अरबाज खान काजोल के भाई के किरदार में वो बिल्कुल परफेक्ट लगे। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सर्पोटिंग रोल का अवॉर्ड मिला था। हालांकि अरबाज की सोलो रिलीज कभी हिट नहीं हुई।
4 of 8
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
अरबाज और मलाइका(एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 8
अरबाज खान
लेकिन अचानक 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया। पहले खबरें आई कि अर्जुन संग मलाइका के अफेयर के कारण यह रिश्ता टूटा है। कोई यह भी कह रहा था कि मलाइका, अरबाज के डूबते करियर से खुश नहीं थीं। हालांकि अब अरबाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि सट्टेबाजी की लत के कारण उनका तलाक हुआ था।
विज्ञापन
6 of 8
अरबाज खान, सलमान खान
साल 2010 में उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग का निर्माण किया, जोकि ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके बाद दबंग सीरिज की फिल्मों ने अरबाज के करियर को हिट बनाने में मदद की। हालांकि सलमान खान ने एक चैट शो में माना था कि अरबाज और सोहेल का करियर उनकी वजह से खराब हुआ। फिल्ममेकर्स सलमान खान के स्टारडम की वजह से अरबाज खान और सोहेल खान को फिल्में ऑफर करने से बचते थे।
विज्ञापन
7 of 8
अरबाज खान
2018 में अरबाज खान का नाम IPL की सट्टेबाजी में आया। अरबाज खान पांच साल से आईपीएल में सट्टा लगा रहे हैं। जिसके चलते वे अबतक करीब 3 करोड़ रुपए वे हार चुके हैं।
मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। हाल ही में जीजा अतुल अग्निहोत्री की बर्थडे पार्टी में भी अरबाज, जॉर्जिया के साथ ही पहुंचे थे, जिसके बाद से यह माना जाने लगा कि जॉर्जिया को लेकर अरबाज वाकई सीरिअस हैं।