फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस शख्स को मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट ने नकारा, उसी ने बनाई पहली 100 करोड़ी फिल्म

Mon, 25 Sep 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Writtem by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
एआर मुरुगादोस - फोटो : Twitter
एक शख्स, जिन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एंट्री लेने के लिए हर कोशिश कर ली थी, पर उन्हें एंट्री नहीं मिली। हिंदुस्तान की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है, जानिए इस शख्स के बारे में...
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में तहलका मचा चुके फिल्म डायरेक्टर ए आर मुरुगादोस का जन्मदिन है। मुरुगादोस आज 43 साल के हो गए हैं। अपने 17 साल के करियर में मुरुगादोस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। क्या आपको पता है कि कभी उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एंट्री लेने के लिए हर कोशिश कर ली थी, पर उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एंट्री नहीं मिली। आगे जानें, और भी खास बाते...
 
विज्ञापन

2 of 6
मुरुगादोस और विजय - फोटो : ytimg
ए आर मुरुगादोस को हिंदी सिने प्रेमी 2008 में आई आमिर खान स्टारर फिल्म 'गजनी' से जानती है। ये फिल्म हिंदुस्तान की पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई। पर बॉलीवुड से पहले उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डंका बजाया था। आगे जानें, किन सुपरस्टार्स के साथ मुरुगादोस ने जोड़ी बनाई...
विज्ञापन

3 of 6
अजित कुमार - फोटो : kollywood video songs
मुरुगादोस ने अपने करियर की पहली ही फिल्म में तमिल सुपरस्टार अजित कुमार को डायरेक्ट किया, और फिर अगली फिल्म में सुपरस्टार 'विजयकांत' को। आगे जानें, किन बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुरुगादोस ने काम किया। वैसे, इस लिस्ट में आमिर, अक्षय, महेश बाबू, चिरंजीवी, विजय, विक्रम जैसे सुपरस्टार शामिल हैं....
 

4 of 6
गजिनी - फोटो : पोस्टर
मुरुगादोस ने बॉलीवुड को 'गजिनी', 'हॉलीडे', 'अकीरा' जैसी फिल्में दी। आमिर खान की 'गजिनी(2008)' उन्हीं की फिल्म सूरिया स्टारर तमिल फिल्म 'गजिनी(2005)' की रीमेक थी। वहीं, अक्षय कुमार की 'हॉलीडे(2014)'उन्हीं की विजय स्टारर तमिल फिल्म 'थुपक्की(2012)' की रीमेक रही। आगे जानें, कौन सी बड़ी बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा...
विज्ञापन

5 of 6
Vijay - फोटो : Vijay
मुरुगादोस ने 2001 में अजित कुमार के साथ 'धीना' फिल्म से करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने विजयकांत को लेकर 'रामन्ना' फिल्म बनाई। बॉलीवुड में क्रिश ने रामन्ना की रीमेक में अक्षय कुमार को लेकर 'गब्बर इज बैक' फिल्म बनाई। इसके बाद 2005 में सूरिया को लेकर तमिल 'गजिनी', 2006 में चिरंजीवी को लेकर 'स्टालिन(बाद में सलमान खान ने इसी की रीमेक के तौर पर 'जय हो' बनाई)', 2008 में आमिर खान स्टारर 'गजिनी', 2011 में सूरिया स्टारर 7AM अरिवू, 2012 में विजय स्टारर 'थुपक्की', 2014 में हॉलीडे, 2014 में ही विजय स्टारर 'कत्थी', 2016 में सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'अकीरा' फिल्म बनाई। 2 दिनों के बाद ही ए आर मुरुदागोस की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। आगे की स्लाइड्स में जानें...

महेश बाबू की 'स्पाइडर' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, जोरदार एक्शन से भरी है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पाइडर फिल्म का पोस्टर - फोटो : Spyder-The Movie
मुरुदागोस के डायरेक्शन में बनी तमिल-तेलुगु फिल्म 'स्पाइडर' में महेश बाबू लीड रोल में हैं। ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हो रही हैह्म को बनाने में 120 करोड़ का भारी भरकम बजट लगाया गया है। 

'महानुभावुडु' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे बाहुबली, अलग लुक के कारण रहे चर्चा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें